सुनील से कपिल की फिल्म ‘फिरंगी’ के लिए पूछा सवाल, मिला ये जवाब
मुंबई. भले ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अब एक साथ काम नहीं करते हो लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। इस बात का सबूत भी दोनों कभी न कभी देते ही रहते हैं। ऐसे ही एक वाक्या हाल ही में सामने आया। दरअसल छोटे पर्दे से गायब चल रहे सुनील ग्रोवर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर ही उनके एक फैन ने कपिल शर्मा से जुड़ा हुआ सवाल पूछ लिया। सुनील के फैन ने ट्वीट करते हुए पूछा, ''पाजी आप कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'फिरंगी' के बारे में क्या कहेंगे? सुनील ने इस मैसेज का जवाब देते हुए लिखा, 'ऑल द बेस्ट'। नहीं है ये पहला मौका…आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से हुए झगड़े के बाद उनके लिए कोई मैसेज लिखा हो। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को बर्थडे की शुभकामनाएं दी थीं। सुनील ग्रोवर ने भी कपिल शर्मा के शुभकामनाओं को तहे दिल से स्वीकार करते हुए जवाब दिया था। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। इसके बाद से सुनील ग्रोवर ने उनके शो को अलविदा कहा दिया। हालांकि, कपिल शर्मा कई बार कह चुके हैं कि यह सुनील ग्रोवर का अपना शो है वह जब चाहे वापस आ सकते हैं।Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐपWeb Title: Sunil grover replied to kapil Sharma movie firangi on twitter
(News in Hindi from Dainik Bhaskar) Highest Score0Current Score0Your Best Score0 Level 1 क्या आप जानते है?Your Score Card
- Correct 5 Out of 8
- Your Score 60
- Taken Time
- Your Best Score 60
- Highest Score 60
Play more quizzes
Replay Quiz
Stories You May be Interested in
The post सुनील से कपिल की फिल्म ‘फिरंगी’ के लिए पूछा सवाल, मिला ये जवाब appeared first on News Guruji.
from News Guruji http://ift.tt/2vfjEkb
via IFTTT
Post a Comment