कल्पना चावला की बायोपिक में काम करना चाहती है ये एक्ट्रेस

कल्पना चावला की बायोपिक में काम करना चाहती है ये एक्ट्रेसमुंबई. ‘कॉकटेल’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं डायना पेंटी ने अब एक ऐसी बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है, जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम पहले से ही तय है। दरअसल, इंडस्ट्री में लंबे समय से चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा, कल्पना चावला की बायोपिक करने वाली हैं। ऐसा भी सुनने को मिला था कि इस फिल्म का निर्देशन प्रिया मिश्रा करेंगी और एक नया प्रोडक्शन हाउस इसे प्रोड्यूस करेगा। डायना ने कहा है, ‘लखनऊ सेंट्रल के बाद मैं ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’ में नजर आने वाली हूं, जो कि सत्य घटनाओं पर आधारित कहानी है। फिल्म में मैं उस मिशन का हिस्सा हूं। इसमें मेरा एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा। आजकल मैं किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस भी कर रही हूं। आगे मेरी इच्छा है कि मैं एक बायोपिक करूं, जो किसी स्पोर्ट्स पर्सन या फिर म्यूजिशियन की जिंदगी पर आधारित हो और हां कल्पना चावला पर बायोपिक बनती है तो उसे मैं करना चाहूंगी। क्योंकि बचपन से ही मैं एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थी।' सुशांत भी बनना चाहते थे एस्ट्रोनॉट…कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत ने बताया था कि वे एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे, लेकिन बन नहीं पाए। उनकी मां भी ऐसा ही चाहती थीं। सुशांत की स्पेस में जाने की इच्छा ‘चंदा मामा दूर के’ फिल्म के जरिए पूरी होने जा रही है। ऐसा उन्होंने खुद कहा था। डायना भी कुछ ऐसा ही करने का सोच रही हैं। गौरतलब है कि सुशांत के बाद आर माधवन ने भी नासा में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वे ‘चंदा मामा दूर के’ में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं।Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐपWeb Title: diana penty wants to fit in kalpana chawla biopic
(News in Hindi from Dainik Bhaskar) Highest Score0Current Score0Your Best Score0 Level 1 क्या आप जानते है?Your Score Card

  • Correct 5 Out of 8
  • Your Score 60
  • Taken Time
  • Your Best Score 60
  • Highest Score 60

Play more quizzes

Replay Quiz

Stories You May be Interested in

The post कल्पना चावला की बायोपिक में काम करना चाहती है ये एक्ट्रेस appeared first on News Guruji.



from News Guruji http://ift.tt/2wGKNfV
via IFTTT

No comments

All In One Tec News. Powered by Blogger.

Search This Blog