हरियाणा हिंसा में फंसे लोगों से बोला एक्टर- ‘उम्मीद है आप हमारी फिल्म देख पाएंगे’
मुंबई। हाल ही में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के आए फैसले के बाद हो रही हिंसा पर सिद्धार्थ मल्होत्रा को ट्वीट करना भारी पड़ गया है।ट्वीट की वजह से किया जा रहा है ट्रोल…दरअसल, सिद्धार्थ ने ट्विटर पर इस मामले पर अपनी चिंता जताते हुए लिखा है, "हरियाणा के सभी लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। उम्मीद है कि आप जल्द ही हमारी फिल्म 'ए जेंटलमैन' देख पाएंगे।" इस ट्वीट पर लोग क्रिटिसाइज करते हुए उन पर आरोप लगा रहे हैं कि वो इस तरह से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर लगातार इन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सिद्धार्थ का ट्वीट, “To all the people of Haryana , please stay safe. Hope you can see our film soon #Agentleman #PeaceAndLove,”हालांकि, ट्रोल किए जाने पर सिद्धार्थ ने कल (25 अगस्त) शाम सफाई देने की कोशिश भी की है। सिद्धार्थ ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है, ''सुबह के जिस ट्वीट पर लोग कमेंट कर रहे हैं, वह कोर्ट का फैसला आने से पहले किया गया था।'' सिद्धार्थ का दूसरा ट्वीट, ''To people who are commenting on my morning tweets, they were made before the verdict ! Thoughts n prayers''बता दें कि पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को रेप का दोषी करार दिया गया है। इसके बाद से ही उनके समर्थकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है और हरियाणाा में हिंसा हो रही है।Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐपWeb Title: The Actor Was Showered With Trolls On The Micro-blogging Site
(News in Hindi from Dainik Bhaskar) Highest Score0Current Score0Your Best Score0 Level 1 क्या आप जानते है?Your Score Card
- Correct 5 Out of 8
- Your Score 60
- Taken Time
- Your Best Score 60
- Highest Score 60
Play more quizzes
Replay Quiz
Stories You May be Interested in
The post हरियाणा हिंसा में फंसे लोगों से बोला एक्टर- ‘उम्मीद है आप हमारी फिल्म देख पाएंगे’ appeared first on News Guruji.
from News Guruji http://ift.tt/2wd9tKh
via IFTTT
Post a Comment