रात को जेसे ही 10 बजते थे हनीप्रीत को आ जाता था बाबा का यह SMS ,सहेली ने खोला राज

Home / Hindi / रात को जेसे ही 10 बजते थे हनीप्रीत को आ जाता था बाबा का यह SMS ,सहेली ने खोला राज

रात को जेसे ही 10 बजते थे हनीप्रीत को आ जाता था बाबा का यह SMS ,सहेली ने खोला राज

Divyansh Tomar

September 20, 2017
Hindi

गुरमीत राम रहीम लड़कियों को अपना शिकार बनाकर पाप की सारी हदें पार कर देता था। इस काम में हनीप्रीत उसका साथ देती थी। सिरसा। साध्वियों से बलात्कार के दोषी बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हनीप्रीत के जिम ट्रेनर और एक साध्वी ने हनीप्रीत को लेकर कई राज खोले। सहेली ने बताया कि किस तरह संगत लगती थी तो उसी दौरान बाबा लड़कियों को नजर से निकाल लेता था। फिर रात में 10 बजते ही हनीप्रीत को मैसेज (SMS) आ जाता था कि फलां लड़की चाहिए।


खुश हो अंदर जाती थी लड़कियां, बाहर आते ही हो जाती थी बोलती बंद
डेरे में हनीप्रीत की सहेली रही एक पूर्व साध्वी (नाम नहीं लिख सकते) की मानें तो राम रहीम और हनीप्रीत के बीच गलत रिश्ते थे, दोनों पति-पत्नी के तरह रहते थे। दोनों एक ही कमरे में एक ही बेड पर सोते थे।

पूर्व साध्वी ने बताया कि हनीप्रीत राम रहीम के इशारे पर काम करती थी। बाबा जिस लड़की की ओर इशारे करते थे फिर हनीप्रीत उसे बाबा तक पहुंचाने में जुट जाती थी। सिलसिला संगत लगते वक्त ही शुरू हो जाता था। बाबा लड़कियों पर नजरसानी कर लेता था और फिर जो लड़की पसंद आ जाती थी, रात के 10 बजते ही हनीप्रीत को मैसेज आ जाता था कि फलां लड़की चाहिए।

पूर्व साध्वी ने आरोप लगाया कि हनीप्रीत बाबा को लड़कियां सप्लाई करती थी, लेकिन जब पूछा गया कि बाबा के पास लड़कियों को कैसे अंदर भेजा जाता था, क्या बहलाया-फुसलाया जाता था या कोई और तरीका होता था तो उसने खुलासा किया कि लड़कियां अपने आप ही खुश होकर जाती थी।

गुलाबी जाम पीते ही हो जाती थी मदहोश.
साध्वी ने बताया कि डेरे में लड़कियों को गुलाबी रंग का जाम दिया जाता था, जिसे पीने के बाद लड़कियां होश-ओ-हवाश खो बाबा पर फिदा हो जाती थी। ‘लड़कियां खुशी के मारे उछल पड़ती थी कि हमें हमारे पिता जी (बाबा राम रहीम) ने बुलाया है, लेकिन जब वापस आती थी तो कुछ बोलती नहीं थी। पता नहीं बाबा अंदर ऐसा क्या कर देता था कि एकदम चुप हो जाती थीं। एक बार मुझे भी माफी दिलवाने जैसी बात कही गई थी, पर मुझे तो पहले से पता था बाबा अंदर कैसी माफी देता है। क्या-क्या करता है। अंदर ही अंदर डर भी लगता था।

Related Articles



प्रद्युम्न मर्डर केस में सामने आई ये बात कंडक्टर अशोक ने इस टीचर के कहने प्रद्युम्न को उठाया था गोद में

September 20, 2017



Twitteratis trolls Apurva Asrani for sharing Kangana Ranaut’s ‘Simran’ script!

September 20, 2017



Daya Ben Aka Disha Vakani Will Be On Maternity Leave Till 2018

September 20, 2017



It’s official! Anil Kapoor to play Harshvardhan’s father in the Abhinav Bindra biopic

September 20, 2017



Manoj Bajpayee starrer ‘Rukh’ official trailer is out!

September 20, 2017


Tabu was a part of judwaa

Did you know Tabu was a part of Salman Khan’s original ‘Judwaa’?

September 20, 2017

The post रात को जेसे ही 10 बजते थे हनीप्रीत को आ जाता था बाबा का यह SMS ,सहेली ने खोला राज appeared first on News Guruji.



from News Guruji http://ift.tt/2hgIOIY
via IFTTT

No comments

All In One Tec News. Powered by Blogger.

Search This Blog