इस हॉलीवुड एक्टर का हुआ निधन, 150 से अधिक फिल्मों में किया है काम

इस हॉलीवुड एक्टर का हुआ निधन, 150 से अधिक फिल्मों में किया है काममुंबई. हॉलीवुड एक्टर हैरी डीन स्टेनटेन का लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में निधन हो गया। बता दें स्टेनटेन 91 साल के थे। जानकारी के मुताबिक उनका निधन ‘सेडार-सिनाई मेडिकल सेंटर’ में बढ़ती उम्र के चलते हुआ। वो ‘एलियन’, ‘द ग्रीन माइल’, ‘प्रिटी इन पिंक’ और ‘द अवेंजर्स’ जैसी मशहूर फिल्मों में नजर आ चुके थे। हैरी ने करीब 150 टेलीवीजन शो एवं फिल्में की हैं। उन्होंने ऑस्कर विनिंग मूवी ‘गॉडफादर-2’ में रोल किया था> लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा याद उनकी फिल्म 'पेरिस, टेक्सास' के लिए किया जाता है। सेलेब्स ने किया शोक व्यक्त…फिल्मकार डेविड लिंच ने हैरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘महान हैरी डी स्टेनटेन हमें छोड़ गए।’ बता दें स्टेनटेन ने लिंच के साथ तीन फिल्मों वाइल्ड एट हार्ट, द स्ट्रेट स्टोरी और द इनलैंड इम्पायर में काम किया था। स्टेनटेन हाल ही में टीवी शो ‘बिग लव’ में नजर आए थे और जॉनी डेप के साथ एनिमेशन फिल्म ‘रैंगो’ में उन्होंने अपनी आवाज दी थी।Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐपWeb Title: Hollywood actor Harry Dean Stanton dies at 91
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)

Stories You May be Interested in

The post इस हॉलीवुड एक्टर का हुआ निधन, 150 से अधिक फिल्मों में किया है काम appeared first on News Guruji.



from News Guruji http://ift.tt/2fc7Bxf
via IFTTT

No comments

All In One Tec News. Powered by Blogger.

Search This Blog