‘डैडी’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने मीडिया बाइट देने से किया मना, कहा- ‘शट अप’

'डैडी' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने मीडिया बाइट देने से किया मना, कहा- 'शट अप'मुंबई।हाल ही में अर्जुन रामपाल अपनी फिल्म 'डैडी' को प्रमोट करने के लिए दुबई पहुंचे थे। दो दिन के इस प्रमोशनल टूर के दौरान अर्जुन को स्टाइलिस्ट जीनत जफर प्रोवाइड करवाई गई थी। इन्हें Z Haus ने स्पॉन्सर किया था, क्योंकि इस दौरान अर्जुन को मीडिया को बाइट भी देनी थी। मगर, दो दिन का प्रमोशन टूर रैपअप होने के बाद जब अर्जुन से मीडिया बाइट देने की रिक्वेस्ट की गई तो वो इरीटेट होकर चिल्लाने लगे।उन्होंने गुस्से में मैनेजर को कहा 'शट अप'…जब एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने इस बारे में जीनत से बात की तो उन्होंने बताया, "दुबई में फिल्म डैडी के प्रमोशन के दौरान उनकी (अर्जुन की) स्टाइलिंग के लिए हमें स्पॉन्सर किया गया था। हम ये सब फ्री में कर रहे थे। उन्हें मीडिया से इंटरैक्ट करना था, ताकि बाद में उसे हम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सके। मेरे मैनेजर इसके लिए उनसे रिक्वेस्ट करते रहे लेकिन उन्होंने एक न सुनी। पहले उन्होंने कहा कीप क्वाइट और फिर कहा, शट अप।"वहीं, जीनत आगे बताती है, "दो दिन के टूर के दौरान अर्जुन को हमारा स्टाफ चाहिए था। इस दौरान वे रेडियो स्टेशन और मॉल समेत कई लोकेशंस पर गए थे तो हमारा स्टाफ पूरे समय इनके साथ था। हमारे इतने कॉपरेशन के बावजूद अर्जुन का ऐसा बिहेवियर देखने को मिला है। इनसे पहले शाहरुख खान, माहिरा खान, फवाद खान और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स ने भी हमारे लिए मीडिया को बाइट दी है, लेकिन पहली बार किसी स्टार ने न सिर्फ ऐसा करने से मना किया है, बल्कि शट अप भी कहा है।Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐपWeb Title: Arjun Rampal Promotes His Movie Daddy In Dubai
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)

Stories You May be Interested in

The post ‘डैडी’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने मीडिया बाइट देने से किया मना, कहा- ‘शट अप’ appeared first on News Guruji.



from News Guruji http://ift.tt/2fqmpoS
via IFTTT

No comments

All In One Tec News. Powered by Blogger.

Search This Blog