‘पहुना: द लिटिल विजिटर्स’ को प्रियंका ने बताया अपना ‘पैशन प्रोजेक्ट’

'पहुना: द लिटिल विजिटर्स' को प्रियंका ने बताया अपना 'पैशन प्रोजेक्ट'मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी रीजनल फिल्म 'पहुना: द लिटिल विजिटर्स' का हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रीमियर था। इस दौरान यहां मौजूद प्रियंका ने इस मूवी को अपना 'पैशन प्रोजेक्ट' बताया, क्योंकि ये फिल्म उनके लिए नॉर्थ-ईस्ट की सच्चाई व्यूअर्स के सामने लाने का एक अच्छा जरिया है। नेपाल के गांव में हुई हिंसा पर आधारित है कहानी…इस फिल्म की कहानी एक नेपाली गांव की है, जहां के लोगों को हिंसा के चलते सिक्किम पलायन करना पड़ता है। इस फिल्म में बेघर लोगों की मानसिक और भावनात्मक स्थिति को दिखाया गया है। वहीं, फिल्म में अहम रोल में नजर आए तीन बच्चे जंगल में अपने माता-बाप से बिछड़ जाते हैं। इस दौरान किया गया इन बच्चों का संघर्ष भी फिल्म में बताया गया है। बता दें कि 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' प्रोडक्शन हाउस प्रियंका और उनकी मॉम मिलकर चलाती है। 'पहुना: द लिटिल विजिटर्स' को प्रोड्यूस किया है मुध चोपड़ा ने और डायरेक्ट किया है पाखी ए टायरवाला ने। नॉर्थ-ईस्ट के बारे में प्रियंका का कहना है, "नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का वह हिस्सा है, जिसे लोग बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। लेकिन यह स्वर्ग से कम नहीं है।"Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐपWeb Title: This Film Is Priyankas Passion Project
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)CLOSE Highest Score0Current Score0 Level 1 क्या आप जानते है?Your Score Card

  • Correct 5 Out of 8
  • Your Score 60
  • Taken Time
  • Highest Score 60

Play more quizzes

Replay Quiz

Stories You May be Interested in

The post ‘पहुना: द लिटिल विजिटर्स’ को प्रियंका ने बताया अपना ‘पैशन प्रोजेक्ट’ appeared first on News Guruji.



from News Guruji http://ift.tt/2eN5ImA
via IFTTT

No comments

All In One Tec News. Powered by Blogger.

Search This Blog