कंगना के सपोर्ट में आए विवेक, बोले- ‘वह बहुत ईमानदार है’
मुंबई। पिछले कुछ समय से कंगना रनोट और ऋतिक रोशन की कॉन्ट्रोवर्सी काफी सुर्खियों में है। इस मामले पर कई लोग कंगना की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने भी कंगना के लिए पॉजिटिव स्टेटमेंट दिया है। विवके ने कंगना को बताया ईमानदार…दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब विवेक से कंगना-ऋतिक की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बात की गई तो उनका कहना था, "किसी भी महिला को अपने साथ हुए बुरे एक्सपीरियंस को बताने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। जिन लोगों ने कंगना के साथ काम किया है वो जानते हैं कि वह बहुत ईमानदार है। मैंने भी कंगना के साथ काम किया है। वो जो बोलती है दिल से बोलती है और वह स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं।" अपनी बात आगे बढ़ाते हुए विवेक बताते हैं, "मैं बच्चों के लिए सोशल सर्विस करता हूं, जिनके साथ इस तरह के बुरे एक्सपीरियंस हो चुके हैं। लड़कियों को ऐसी सिचुएशन में चुप रहने के बजाय एक्शन लेना चाहिए।"बता दें कि विवेक राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कृष 3' में ऋतिक और कंगना के साथ काम कर चुके हैं। वहीं, जब इंटरव्यू के दौरान विवेक से पूछा गया कि टॉक शो में कंगना के किए गए बोल्ड खुलासों से वो खुश हैं, तो इस पर उनका कहना था, "ये एक पर्सनल सवाल है। कंगना मेरी दोस्त और कलीग है। वहीं, ऋतिक भी मेरे अच्छे दोस्त है और मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। लेकिन इन दोनों के बीच क्या हुआ है, ये एक मुश्किल सवाल है। ऐसे में किसी की पर्सनल लाइफ पर जाने बगैर कुछ कहना ठीक नहीं होगा।"Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐपWeb Title: Vivek Oberoi Said His Krrish 3 Co Star Kangana Is A Straightforward Person
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
Stories You May be Interested in
The post कंगना के सपोर्ट में आए विवेक, बोले- ‘वह बहुत ईमानदार है’ appeared first on News Guruji.
from News Guruji http://ift.tt/2jwkeV4
via IFTTT
Post a Comment