कंगना के बेबाक अंदाज पर बॉलीवुड ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

कंगना के बेबाक अंदाज पर बॉलीवुड ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शनमुंबई। हाल ही में कंगना की फिल्म 'सिमरन' रिलीज हुई है लेकिन लोग फिल्म से ज्यादा उनकी कॉन्ट्रोवर्सी पर बात कर रहे हैं। दरअसल, कंगना पिछले कुछ दिनों में दिए इंटरव्यूज में ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर को लेकर बेबाकी से बातचीत करती नजर आई हैं। dainikbhaskar.com ने कंगना के इस बिंदास रवैये पर इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर्स से बातचीत की और जानना चाहा कि वे इस मामले में क्या राय रखते हैं। पेश है बातचीत के कुछ अंश…मोहित सूरी:
कंगना रनोट हमारे देश की बेस्ट एक्ट्रेस हैं। मैंने इनके साथ साल 2006 में काम किया था, तब वो इतनी पॉपुलर नहीं थीं। इसके बावजूद वो बहुत बोल्ड और फ्रैंक थीं। वह आज भी वैसी ही हैं। ये उनमें से नहीं जो चुप रह जाए। लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं तो वो भी खुलकर बात करने वालों में से हैं। जिन लोगों को लगता है कि कंगना को अपना मुंह बंद करने की जरूरत है उन्हें खुद उनसे ऐसे सवाल (ऋतिक रोशन के बारे में) करना बंद कर देना चाहिए।अनीस बज्मी ('नो प्रॉब्लम' के डायरेक्टर)
जब कोई एक्टर या एक्ट्रेस अपनी फिल्म्स प्रमोट करते हैं, तो उन्हें फिल्म के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों का सामना भी करना पड़ता है। ये एक्टर/एक्ट्रेस पर डिपेंड करता है कि वो इन सवालों को कैसे डील करते हैं। कंगना काफी बोल्ड हैं और ये हमेशा दिमाग से बोलती है। वो किसी बात को पकड़कर नहीं बैठती और ना ही उनके काम पर असर पड़ने देती है। मैं जब भी उनके बारे में कुछ नेगेटिव पढ़ता हूं तो बहुत सरप्राइज हो जाता हूं।रेन्सिल डी सिल्वा ('उंगली' की डायरेक्टर)
मेरे ख्याल से कंगना बहुत टैलेंटेड हैं, जो उनकी फिल्मों से भी साबित होता है। लेकिन आए दिन टॉक शोज में अपने कलीग्स के बारे में कुछ भी बोलना ठीक नहीं। इस तरह किसी पर उंगली उठाना मैच्योरिटी नहीं है। अगर उन्हें मुझसे या 'उंगली' से कोई प्रॉब्लम थी, तो वो मुझसे बात करती। मेरी बेस्ट विशेज उनके साथ है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो जो भी कर रही है सोच-समझकर ही कर रही होंगी।अमोद मेहरा (ट्रेड एनालिस्ट)
कंगना आजकल अपनी फिल्म 'सिमरन' को प्रमोट करने के बजाय इंटरव्यूज में अपने और ऋतिक के अफेयर पर बोलने में ज्यादा इंटरेस्टेड हैं। 'सिमरन' एक वुमन सेंट्रिक फिल्म है। ऐसे में फिल्म का सारा दारोमदार कंगना के कंधों पर ही है। इस फिल्म में इन्होंने एक बोल्ड लड़की का किरदार निभाया है। ठीक इसी तरह से कंगना असल जिंदगी में भी बोल्ड और बिंदास तरीके से इंटरव्यू में फिल्म 'सिमरन' को प्रमोट करने की कोशिश कर रही हैं। कंगना बहुत इंटेलिजेंट हैं, क्योंकि वो फिल्म का नाम लिए बगैर ही फिल्म को प्रमोट कर रही हैं।Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐपWeb Title: Simran Has Been Kangana Ranauts Latest Release
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)

Stories You May be Interested in

The post कंगना के बेबाक अंदाज पर बॉलीवुड ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन appeared first on News Guruji.



from News Guruji http://ift.tt/2h9rtOw
via IFTTT

No comments

All In One Tec News. Powered by Blogger.

Search This Blog