जानिए कैसे गुरमीत राम रहीम की सज़ा के बाद तेज हुई सियासत

जानिए कैसे गुरमीत राम रहीम की सज़ा के बाद तेज हुई सियासतजानिए कैसे गुरमीत राम रहीम की सज़ा के बाद तेज हुई सियासत

कांग्रेस ने राम रहीम के बहाने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार की तरफ से देर से ही सही लेकिन कार्रवाई की जा रही है।

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष अदालत से साध्वी यौन शोषण केस में दोषी करार दिए जाने के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। कांग्रेस ने राम रहीम के बहाने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार की तरफ से देर से ही सही लेकिन कार्रवाई की जा रही है।

राम रहीम पर हरियाणा सरकार फेल
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरमीत राम रहीम को सजा के बाद जिस तरह से डेरा समर्थकों ने शुक्रवार को बवाल किया उसे राज्य की खट्टर सरकार की नाकाम करार दिया है। रावत ने कहा कि सरकार पूर्व में हुए आंदोलन के बाद भी नहीं चेती है। अगर चेती होती तो इस मामले को पहले ही नियंत्रित किया जा सकता था। पूर्व सीएम ने हरियाणा सीएम खट्टर के इस्तीफे की मांग की।

राम रहीम पर साक्षी के बोल
उधर, डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पर पंचकूला की विशेष अदालत की तरफ से साध्वी रेप केस में दोषी करार देने के बाद कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने इसे भारतीय संस्कृति को खत्म करने की साजिश करार दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि बाबा राम रहीम को उनके भक्त धरती का दूसरा भगवान मानते हैं, मैं कोर्ट का पूरा सम्मान करता हूं लेकिन क्या न्यायालय को उन 5 करोड़ लोगों की आवाज नहीं सुनाई दे रही जो उनके भक्त हैं। करोड़ो लोगों के मान का मर्दन करके एक व्यक्ति पर सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद सजा सुना दी गयी।

साक्षी महाराज ने कहा कि कर्नल पुरोहित नौ साल बिना अपराध के जेल में रहे और बाद में क्या निकला? इसका जिम्मेदार कौन होगा। बाबा राम रहीम को करोड़ो लोग तो भगवान की तरह मानते हैं और सिर्फ एक व्यक्ति उन्हें बलात्कारी मान रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है करोड़ो लोगो की भावना आहत हुई है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। आज फैसला आने के बाद करोड़ो लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर आया है। लॉ एंड आर्डर फेल हो गया, लोग मर गए हैं।

राम रहीम है ओसामा से भी बड़ा आतंकी
जबकि, उधर कड़वे प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले जैन संत तरूण सागर महाराज ने राम रहीम जैसे संत ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों से भी खतरनाक बताया है । सीकर में प्रवास कर रहे तरूण सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि ऐसे करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं,अपने हितों के लिए लोगों की जान ले रहे है,इसलिए ये ओसामा बिन लादेन से भी बड़े आतंकी हैं।

By
Rajesh Kumar

The post जानिए कैसे गुरमीत राम रहीम की सज़ा के बाद तेज हुई सियासत appeared first on News Guruji.



from News Guruji http://ift.tt/2xlGwMa
via IFTTT

No comments

All In One Tec News. Powered by Blogger.

Search This Blog