आइये जानतें है रेखा के कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल अफेयर्स के बारे में……..

आइये जानतें है रेखा के कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल अफेयर्स के बारे में……..

Divyansh Tomar

October 6, 2017
Hindi

Leave a comment

रेखा की जिंदगी में कई प्रेम कहानियां रही हैं लेकिन असली प्रेमी विनोद मेहरा कहे गए। इन दोनों को सार्वजनिक जगहों पर भी कई बार साथ देखा गया। विनोद मेहरा और रेखा एक दूसरे के प्रेम में इतना खो चुके थे कि उन्हें दुनिया जहां की कोई खबर ही नहीं थी।
लेकिन चर्चाएं ऐसी थीं कि विनोद की मां को रेखा एक बहू के तौर पर पसंद नहीं थीं। इसके बाद जब रेखा ने विनोद मेहरा से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने को कहा तो विनोद मेहरा ने मां को चुनना बेहतर समझा। इस तरह यह प्यार शादी में न बदल सका।

साजिद खान
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा को पहली बार मोहब्बत साजिद खान से हुई थीं। उस वक्त साजिद यूएस से लौटे थे और उस वक्त इंडस्ट्री में वे काफी हैंडसम ब्वॉय के रूप में देखा जाते थे। हालांकि वक्त की कमी के चलते रेखा और साजिद का अफेयर ज्यादा दिन नहीं चला। ऐसा भी माना जाता है कि जब साजिद ने अपनी लाइफ में किसी और के आने के बाद रेखा को छोड़ दिया था।

अक्षय कुमार के साथ अफेयर

यह अफेयर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। यह 90 के दशक के मध्य की बात है। रेखा का नाम उनसे काफी उम्र के अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया। अक्षय कुमार और रेखा के बीच का यह संबंध बहुत ही छिपा छिपा सा रहा। दोनों ने ही इस रिश्ते के प्रति खासी संवेदनशीलता बरती। रेखा और अक्षय कुमार के प्यार के चर्चे भी फिल्मी मैगज़ीन की कवर स्टोरी बनते थे। हालांकि इन दोनों ने ही कभी भी न तो इन खबरों का खंडन किया और न ही इसे सही कहा।

अपने प्रेमी से की शादी

रेखा की प्रेम कहानी किसी भी हीरो के साथ शादी तक नहीं पहुंची। विनोद मेहरा के साथ भी शादी की अफवाह गलत साबित हुई। लेकिन रेखा ने अपने एक प्रेमी से शादी भी की। 1990 में उन्होंने दिल्ली के रहने वाले मुकेश अग्रवाल नाम के बिजनेस मैन से शादी की। दोनों इस शादी से खुश नहीं रह सके और कुछ महीनों के भीतर ही मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को दोष न देने की बात कही। उनके मौत की वजह अब तक साफ नहीं हुई।

अमिताभ के साथ अफेयर

जब-जब बॉलीवुड के गुपचुप प्रेम संबंधों की कहानी आती है तब-तब रेखा का नाम आता है। रेखा और अमिताभ का रिश्ता आज भी सामान्य नहीं हो सका है। कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ आज भी दिल ही दिल में एक-दूजे से प्यार करते हैं। उनकी मोहब्बत की शुरुआत सिलसिला फिल्म से मानी जाती है। इस फिल्म में रेखा के साथ अमिताभ की वर्तमान पत्नी जया बच्चन भी थीं। इस फिल्म के बाद से अफेयर की जो अफवाहे फैलीं वह आज तक कायम हैं। जया और रेखा के बीच के संबंध अब भी सामान्य नहीं हो सके।

बिश्वजीत चटर्जी
फिल्म अनजाना सफर के दौरान की शूटिंग के दौरान करियर का पहला kissing सीन देने के बाद रेखा को बिश्वजीत चटर्जी से प्यार प्यार हो गया। लेकिन अफेयर ज्यादा दिन नहीं चला। कहा जाता है सेंसर बोर्ड से इश्यूज के चलते फिल्म डिले होती गई। नहीं तो अनजाना सफर रेखा की पहली फिल्म होती।

जीतेन्द्र

बॉलीवुड के जम्पिंग जैक यानी जितेंद्र भी कभी रेखा के दीवाने हुआ करते थे। दोनों के बीच प्यार की गाडी भी शुरू हुई लेकिन किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ और वे एक-दूसरे से अलग हो गए।

Share

The post आइये जानतें है रेखा के कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल अफेयर्स के बारे में…….. appeared first on News Guruji.



from News Guruji http://ift.tt/2ktHkMA
via IFTTT

No comments

All In One Tec News. Powered by Blogger.

Search This Blog